Stock Market Today : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। कल के कारोबारी सत्र में FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन वायदा में कवरिंग के संकेत दिखें हैं। गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। एशिया मिलाजुला है। उधर फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से डाओ जोंस में लगातार दूसरे दिन 400 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
फार्मा पर ट्रंप का नया ऑर्डर
फार्मा कंपनियां आज फोकस में रहेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने Critical drugs API का 6 महीने का स्टॉक रखने का ऑर्डर दिया है। उन्होंनें घरेलू कंपनियों से सप्लाई बढ़ाने पर फोकस करने को कहा है।
मिनिमम बैलेंस पर ICICI बैंक का यू-टर्न
नए खातों में 5 गुना मिनिमम बैंलेंस पर ICICI बैंक ने यू-टर्न ले लिया है। अब शहरों में 50000 रुपए के बजाए 15000 रुपए मिनिमम बैलेंस रखना होगा। वहीं, गांवों के लिए 2500 रुपए की सीमा तय की गई है।
जुबिलेंट फूड के नतीजे उम्मीद के मुताबिक, यूनाइटेड स्पिरिट्स का मुनाफा 13.7% घटा
जुबिलेंट फूड के पहली तिमाही के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कंपनी के प्रॉफिट में 30 फीसदी तो रेवेन्यू में 18 फीसदी का उछाल आया है। मार्जिन सपाट रहे हैं। लेकिन यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 14 परसेंट गिरा है। मार्जिन में भी 3 फीसदी की कमी आई है। हालांकि आय में 8 परसेंट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
BPCL का Q1 मुनाफा 22.8% बढ़ा, GRM पर दबाव, IRCTC: मुनाफा 7.4% बढ़ा
पहली तिमाही में BPCL का मुनाफा अनुमान से ज्यादा 23 परसेंट बढ़ा है। आय और मार्जिन में भी तिमाही आधार पर एक से डेढ़ परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। लेकिन GRM पर दबाव दिखा है। कंपनी का GRM करीब सवा 9 डॉलर से घटकर 5 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया है। उधर IRCTC के नतीजे अच्छे रहे हैं। कंपनी की प्रॉफिट ग्रोथ 7 परसेंट से ज्यादा रही है।
वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आज आएंगे
आज पहली तिमाही के नतीजों के सीजन का आखिरी दिन है। आज अशोक लेलैंड, IOC और ग्लेनमार्क समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजे आएंगे। ASHOK LEYLAND के मुनाफे में 10 परसेंट तो ग्लेनमार्क के प्रॉफिट में 11 परसेंट का उछाल संभव है।
क्लीन एनर्जी में भारत का बड़ा मुकाम, सोलर PV मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 100 GW
सोलर एनर्जी में भारत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। देश की सोलर PV मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 100 गीगा वॉट पर पहुंच गई है। PM मोदी ने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा बड़ा कदम बताया है।
कल S&P500 और नैस्डेक रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए थे। डाओ लगातार दूसरे दिन 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा था। 2 दिनों में डाओ जोंस में 1000 अंक की तेजी आई है। डाओ जोंस रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 150 अंक दूर है। डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे फिसल गया है। अमेरिका में 94 फीसदी लोगों को सितंबर में दरें घटने की उम्मीद है।
यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप ने कहा है कि पुतिन के लिए सीजफायर करना जरूरी है। सीजफायर नहीं तो कीमत चुकानी होगी। रूस पर बहुत भारी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उम्मीद है अगली बैठक में जेलेंस्की साथ होंगे। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के नेताओं को आश्वासन दिया है कि इस बैठक में जमीन के मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी। EU और जेलेंस्की सहित दूसरे नेताओं ने जेडी वेंस के साथ बातचीत की है।