FD पर मिलेगा 9% से अधिक ब्याज, सिर्फ 15 दिन के लिए मिल रहा है स्पेशल ऑफर, जल्द उठाएं फायदा

Fixed Deposit FD Interest Rate: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank - SFB) ने Fixed Deposit पर ब्याज 50 बेसिस प्वाइंट से 226 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है। यानी, बैंक ने FD पर ब्याज 0.50 फीसदी से लेकर 2.26 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर दे रहा है। ये नई दरें 6 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। साथ ही बैंक 15 दिनों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर 5 साल की FD पर दे रहा है

अपडेटेड Dec 07, 2022 पर 5:10 PM
FD Rates: 20 दिसंबर तक वैलिड ऑफर में आम जनता को 9.01 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

Fixed Deposit FD Interest Rate: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank - SFB) ने Fixed Deposit पर ब्याज 50 बेसिस प्वाइंट से 226 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है। यानी, बैंक ने FD पर ब्याज 0.50 फीसदी से लेकर 2.26 फीसदी तक बढ़ाया है। बैंक ये दरें 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर दे रहा है। ये नई दरें 6 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। साथ ही बैंक 15 दिनों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर 5 साल की FD पर दे रहा है।

Suryoday Small Finance Bank ने रिवाइज की दरें

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा कि उसने एफडी पर 50 से 226 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने कहा कि वह आम लोगों को 4 प्रतिशत से 9.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन (Senior Citizen) को 4.50 प्रतिशत से 9.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है। अब ब्याज दरों में रिवीजन के बाद बैंक आम जनता को FD पर आम लोगों को अधिकतम 9.01 फीसदी का ब्याज दे रहा है। साथ ही सीनियर सिटीजन को अधिकतम 9.26 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक में मैच्योर होने वाली FD ग्राहकों को दे रहा है।


15 दिनों के लिए दिया जा रहा है खास ऑफर – 20 दिसंबर तक है मौका

बैंक 5 साल की FD पर लिमिटेड पीरियड ऑफर दे रहा है। ये लिमिटेड पीरियड ऑफर 15 दिनों यानी 20 दिसंबर 2022 तक ही मिलेगा। 5 साल की FD में सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। 20 दिसंबर तक वैलिड ऑफर में आम जनता के लिए 9.01 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 9.26 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। ये ब्याज भी 20 दिसंबर तक ग्राहकों मिलेगा।

ये हैं दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.50 प्रतिशत

15 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 6 महीने: आम जनता के लिए 5.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 5.50 प्रतिशत

6 महीने से 9 महीने: आम जनता के लिए 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.00 प्रतिशत

9 महीने से अधिक से 1 साल से कम: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

1 साल से 1 साल 6 महीना: आम जनता के लिए 7.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत

1 साल से अधिक 6 महीने से 2 साल तक: आम जनता के लिए 8.01 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.51 प्रतिशत

2 साल से अधिक से 998 दिन तक: आम जनता के लिए 7.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.01 प्रतिशत

999 दिन: आम जनता के लिए 8.51 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 8.76 प्रतिशत

32 महीने 27 दिन से 3 साल: आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 प्रतिशत

3 साल से अधिक से 5 साल से कम: आम जनता के लिए 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 7.25 प्रतिशत

5 साल: आम जनता के लिए 9.01 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 9.26 प्रतिशत

5 साल से अधिक लेकिन 10 साल तक: आम जनता के लिए 6.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत

रियल्टी शेयरों की क्यों निकली हवा, जानिए RBI के किस ऐलान से बढ़ी बिकवाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।