FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर दे रहा है 8.25% का इंटरेस्ट, जानिये कितने टाइम के लिए करना होगा इन्वेस्ट

FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपनी FD ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ग्राहकों 30 महीने की स्पेशल FD पर अधिकतम 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है

अपडेटेड Mar 31, 2026 पर 5:20 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपनी FD ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

FD Rates: सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने अपनी FD ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ग्राहकों 30 महीने की स्पेशल FD पर अधिकतम 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए यह दर 8.25% तक पहुंच गई है। नई दरें 29 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं।

किन-किन पीरियड पर कितना ब्याज?

इस बैंक में 18 महीने की FD पर आम ग्राहकों को 7.60% और सीनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज मिल रहा है। 5 साल की FD पर 7.90% और सीनियर सिटीजन को 8.05% तक रिटर्न दिया जा रहा है। छोटे पीरियड की FD पर भी 4% से 6.5% तक ब्याज मिल रहा है, जो पीरियड के हिसाब से तय होता है।


क्या सुरक्षित है FD निवेश?

सूर्योदय बैंक में जमा पैसा DICGC के तहत 5 लाख रुपये तक इंश्योर्ड होता है। यानी अगर बैंक में कोई समस्या आती है, तो भी निवेशकों को एक लिमिट तक सुरक्षा मिलती है।

अन्य बैंकों में क्या हैं FD रेट?

अगर दूसरे बैंकों की बात करें तो सरकारी बैंकों में ब्याज दरें आमतौर पर 7% के आसपास हैं। जैसे पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक करीब 7.1% तक रिटर्न दे रहे हैं, जबकि SBI में यह करीब 7.05% है। प्राइवेट बैंकों में IDFC First Bank करीब 7.9% तक ब्याज दे रहा है, जबकि YES Bank 7.75% और DCB Bank करीब 7.65% तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। HDFC और ICICI जैसे बड़े बैंक लगभग 7% से 7.1% के बीच ब्याज दे रहे हैं।

स्मॉल फाइनेंस बैंक में ज्यादा रिटर्न

सबसे ज्यादा ब्याज दरें स्मॉल फाइनेंस बैंकों में देखने को मिल रही हैं। ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.5% तक, शिवालिक बैंक 8.3% और सूर्योदय बैंक 8.1% तक का रिटर्न दे रहा है। अगर आप FD में निवेश करना चाहते हैं, तो अलग-अलग बैंकों की दरों की तुलना जरूर करें। ज्यादा ब्याज के साथ-साथ बैंक की विश्वसनीयता और सुरक्षा को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

8th Pay Commission: देहरादून में 24 अप्रैल को होगी 8वें वेतन आयोग की पहली बैठक, इन भत्तों पर होगी मीटिंग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।