Get App

ये राज्य सरकार हर महीने महिलाओं को देगी 1,000 रुपये, राशन की दुकान पर करना होगा अप्लाई, जानें डिटेल्स

तमिलनाडु सरकार महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को जिला कलेक्टरों और सीनियर अधिकारियों के परिवारों की महिला हेड को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना शुरू करने के निर्देश दिये हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2023 पर 10:27 AM
ये राज्य सरकार हर महीने महिलाओं को देगी 1,000 रुपये, राशन की दुकान पर करना होगा अप्लाई, जानें डिटेल्स
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिलाओं के लिए खास योजना शुरू की है।

तमिलनाडु सरकार महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देगी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जिला कलेक्टरों और सीनियर अधिकारियों के परिवारों की महिला हेड को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना शुरू करने के निर्देश दिये हैं। ये योजना 15 सितंबर से लागू होगी। राज्य सरकार ने कहा कि इस योजना को 15 सितंबर को डीएमके संस्थापक सीएन अन्नादुरई की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा।

ये महिलाएं कर सकती हैं अप्लाई

राज्य सरकार ने योजना के लिए पात्रता मानदंड भी जारी कर दिये हैं। इस योजना का नाम पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत द्रमुक संरक्षक एम करुणानिधि के नाम पर 'मगलिर उरीमाई थोगई थिट्टम' होगा। इसके लिए सिर्फ 21 साल 15 सितंबर 2002 से पहले जन्म लेने वाली और उससे अधिक आयु की महिलाएं ही योजना के लिए आवेदन कर सकती है।

उनकी पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये सालाना से कम होनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें