आपने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है? अगर नहीं तो आपको जल्द शुरू कर देना चाहिए। आईटीआर फाइल करने के लिए अंतिम समय का इंतजार करना ठीक नहीं है। रिटर्न फाइल करने के लिए फॉर्म 26एएस और एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट (एआईएस) जरूरी है। इनमें आपको टीडीएस और दूसरे फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के बारे में डिटेल जानकारी मिल जाएगी। आइए जानते हैं एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट को कैसे एक्सेस किया जा सकता है।
