पहले से बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगने जा रहा है। अब गैर-ब्रांडेड चावल और आटा पर भी टैक्स लगेगा। इससे दोनों महंगे हो जाएंगे। अब तक सिर्फ ब्रांडेड चावल और आटा पर जीएसटी लगता था। लेकिन, राज्यों का रेवेन्यू बढ़ाने के लिए गैर-ब्रांडेड चावल और आटा के साथ अन्य कई चीजों को जीएसटी के दायरे में लाने का फैसला किया गया है।
