सरकार ने रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर खाने-पीने की चीजों की GST की दर घटा दी है। इस पर केंद्रीय रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रहलाद जोशी ने सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता असीम मनचंदा से खास-बातचीत करते हुए कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी पर GST की दर घटी है। रिन्यूएबल एनर्जी पर अब 5 फीसदी GST लगेगा। खाने-पीने की चीजों पर GST घटी है। GST की दर घटना लोगों के लिए अच्छा है। इससे लोगों की बचत बढ़ेगी और रहन-सहन के तरीकों में सुधार होगा।
प्रहलाद जोशी ने आगे कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी से बिजली उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। 2030 तक रिन्यूएबल एनर्जी से 500GW बिजली उत्पादन करने का लक्ष्य है। 2070 तक देश को कार्बन नेट जीरो करने का लक्ष्य है। GST की दर घटना रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए अच्छा है। 5 फीसदी की GST की दर का इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि स्टोरेज सिस्टम पर भी GST 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी की गई है। रिन्यूएबल एनर्जी से ज्यादा बिजली उत्पादन की कोशिश की जा रही है। PM-GKAY से लोगों को फायदा हुआ है। खाने-पीने की चीजों पर GST घटना लोगों के लिए फायदेमंद है। GST की दर घटने से लोगों की बचत बढ़ेगी। लोगों के रहन-सहन के तरीकों में बदलाव आएगा।
इस बीच CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs) चेयरमैन संजय कुमार ने भी कहा है कि 22 सितंबर के बाद किसी भी वस्तु की सप्लाई पर नया GST लागू होगा। जीएसटी में ज्यादा स्लैब से GST वर्गीकरण में दिक्कतें आती थीं। फूड और ऑटोमोबाइल्स में वर्गीकरण की सबसे ज्यादा दिक्कत थी। GST बदलाव में रेट के अलावा कई बातों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि GST कटौती के इंतजार में खरीदारी टाली गई थी। जीएसटी कटौती से त्योहारी सीजन में बेहतर खपत और ग्रोथ की उम्मीद है।