IDFC फर्स्ट बैंक और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट को 25 आधार अंकों यानी 0.25 फीसदी से बढ़ाकर 6.5% करने के लगभग एक महीने बाद बैंक ने ब्याज बढ़ाने का फैसला किया है।
