SBI Home Loan: एसबीआई के होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने MCLR में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, SBI की तरफ से दिये जाने वाले फेस्टिव ऑफर से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बैंक का फेस्टिव ऑफर 4 अक्टूबर से चल रहा है और ये 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। ऐसे में ग्राहकों को 31 जनवरी 2023 तक थोड़ी राहत मिलेगी। फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक होम लोन की अलग-अलगे केटेगरी में 15 से 30 आधार अंकों यानी 0.15 फीसदी से लेकर 0.30 फीसदी की छूट ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट बढ़ाने से पले ब्याज 8.55 फीसदी होगा और इस पर 0.15 फीसदी की छूट मिलने पर 8.40 फीसदी का ब्यजा लगेगा।
ब्याज पर मिलेगा फेस्टिव ऑफर के तहत डिस्काउंट
SBI के कल 15 दिसंबर से ब्याज में बढ़ोतरी के बाद साथ फ्लोर रेट 8.90 फीसदी हो गया है। फेस्टिव ऑफर के तहत ब्याज घटकर 8.75 प्रतिशत हो जाएगा। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले 0.35 फीसदी अधिक ब्याज चुकाना होगा। जिन कर्जदारों के पास पहले से होम लोन है और जो एसबीआई से होम लोन का ऑप्शन लेंगे, वह 31 जनवरी, 2023 तक अपनी ब्याज दरों पर फेस्टिव ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, एक व्यक्ति को लोन के ब्याज पर कितनी राहत मिल सकती है ये उसके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। ग्राहक 31 जनवरी तक इसका फायदा उठा सकते हैं।
15 दिसंबर से SBI के MCLR में रिवीजन के बाद ओवरनाइट MCLR 7.60% से बढ़कर 7.85% हो गया है। एक महीने और तीन महीने के लिए MCLR 7.75% से बढ़ाकर 8.00% कर दिया गया है। छह महीने और एक साल के लिए MCLR 8.05% से बढ़ाकर 8.30% कर दिया गया है। रिवीजन के बाद दो साल के लिए MCLR 8.25% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है। तीन साल के के लिए MCLR 8.35% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 फीसदी की बढ़ोतर के बाद ये दर 6.25% हो गई है। इसके बाद ज्यादातर बैंकों ने MCLR बढ़ाना शुरू कर दिया है। मई में 40 बेसिस प्वाइंट, जून, अगस्त और सितंबर में हर बार 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की। अब पिछले हफ्ते आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी का इजाफा किया, ये पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई। कुल मिलाकर आरबीआई मई 2022 से अब तक 2.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है।