Get App

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी! होम लोन के ब्याज की बढ़ोतरी से फेस्टिव ऑफर करेगा मदद, जानें कैसे उठाएं फायदा

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने MCLR में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतर कर दी है। हालांकि, SBI की तरफ से दिये जाने वाले फेस्टिव ऑफर से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बैंक का फेस्टिव ऑफर 4 अक्टूबर से चल रहा है और ये 31 जनवरी 2023 तक चलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2022 पर 9:29 AM
SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी! होम लोन के ब्याज की बढ़ोतरी से फेस्टिव ऑफर करेगा मदद, जानें कैसे उठाएं फायदा
SBI Home Loan: ग्राहक 31 जनवरी तक इसका फायदा उठा सकते हैं।

SBI Home Loan: एसबीआई के होम लोन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने MCLR में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, SBI की तरफ से दिये जाने वाले फेस्टिव ऑफर से ग्राहकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। बैंक का फेस्टिव ऑफर 4 अक्टूबर से चल रहा है और ये 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। ऐसे में ग्राहकों को 31 जनवरी 2023 तक थोड़ी राहत मिलेगी। फेस्टिव ऑफर के तहत बैंक होम लोन की अलग-अलगे केटेगरी में 15 से 30 आधार अंकों यानी 0.15 फीसदी से लेकर 0.30 फीसदी की छूट ऑफर कर रहा है। इंटरेस्ट बढ़ाने से पले ब्याज 8.55 फीसदी होगा और इस पर 0.15 फीसदी की छूट मिलने पर 8.40 फीसदी का ब्यजा लगेगा।

ब्याज पर मिलेगा फेस्टिव ऑफर के तहत डिस्काउंट

SBI के कल 15 दिसंबर से ब्याज में बढ़ोतरी के बाद साथ फ्लोर रेट 8.90 फीसदी हो गया है। फेस्टिव ऑफर के तहत ब्याज घटकर 8.75 प्रतिशत हो जाएगा। यानी ग्राहकों को पहले के मुकाबले 0.35 फीसदी अधिक ब्याज चुकाना होगा। जिन कर्जदारों के पास पहले से होम लोन है और जो एसबीआई से होम लोन का ऑप्शन लेंगे, वह 31 जनवरी, 2023 तक अपनी ब्याज दरों पर फेस्टिव ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। हालांकि, एक व्यक्ति को लोन के ब्याज पर कितनी राहत मिल सकती है ये उसके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। ग्राहक 31 जनवरी तक इसका फायदा उठा सकते हैं।

ये हैं नई दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें