FD Rates: 5 बैंकों ने एफडी पर फरवरी में रिवाइज किया ब्याज, मिल रहा है 9.10% का ब्याज

FD Rates: फरवरी 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की कटौती की। रेपो रेट कटौती के बाद 6.50% से घटकर 6.25% हो गई। इस फैसले के बाद देश के कुछ बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
FD Rates: फरवरी 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की कटौती की।

FD Rates: फरवरी 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की कटौती की। रेपो रेट कटौती के बाद 6.50% से घटकर 6.25% हो गई। इस फैसले के बाद देश के कुछ बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। हालांकि, कुछ बैंकों ने सीनियर सिटीजन के लिए 9.10% सालाना तक की ब्याज दरें बरकरार रखी हैं। इस महीने छह बैंकों ने अपनी एफडी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। आइए जानते हैं इन बैंकों की नई ब्याज दरें क्या हैं।

1. डीसीबी बैंक (DCB Bank)

डीसीबी बैंक ने अपनी एफडी दरों में कुछ पीरियड की एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। रिवीजन के बाद बैंक अब 3.75% से 8.05% सालाना की दर से ब्याज दे रहा है।


सामान्य नागरिकों के लिए: 8.05% (19 से 20 महीने का पीरियड)

सीनियर सिटीजनके लिए: 8.55% (19 से 20 महीने का पीरियड)

नई दरें लागू: 14 फरवरी 2025

2. कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank)

कर्नाटक बैंक ने 7 दिनों से 10 सालों तक के पीरियड के लिए एफडी ब्याज दरों में रिवीजन किया है।

सामान्य नागरिकों के लिए: 3.50% से 7.50%

सीनियर सिटीजनके लिए: 3.75% से 8%

सबसे ऊंची ब्याज दर: 7.50% (401 दिनों के पीरियड पर)

नई दरें लागू: 18 फरवरी 2025

3. शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank)

बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों में रिवीजन किया है।

सामान्य नागरिकों के लिए: 3.50% से 8.55%

सीनियर सिटीजनके लिए: 4% से 9.05%

सबसे ऊंची ब्याज दर: 8.55% (12 महीने, 1 दिन से 18 महीने से कम के पीरियड पर)

नई दरें लागू: 18 फरवरी 2025

4. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी और बचत खाते की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

सामान्य नागरिकों के लिए: 3.75% से 8.25%

सीनियर सिटीजनके लिए: 4.25% से 8.75%

सबसे ऊंची ब्याज दर: 8.25% (18 महीने के पीरियड पर)

नई दरें लागू: 21 फरवरी 2025

5. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

सूर्योदय बैंक ने अपनी एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है।

सामान्य नागरिकों के लिए: 4% से 8.60%

सीनियर सिटीजनके लिए: 4.50% से 9.10%

सबसे ऊंची ब्याज दर: 8.60% (5 सालों के पीरियड पर)

नई दरें लागू: 1 फरवरी 2025

लोन लेने वाले ग्राहकों के​ लिए RBI का बड़ा फैसला, वक्त से पहले पेमेंट पर खत्म हो सकती है पेनल्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 22, 2025 4:06 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।