FD Rates: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर सिर्फ वैश्विक राजनीति तक सीमित नहीं है। बल्कि, इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिख सकता है। लड़ाई के कारण क्रूड ऑयल, एनर्जी और जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई पर दबाव बन रहा है। अगर महंगाई बढ़ती है तो भविष्य में RBI रेपो रेट बढ़ा सकता है, जिसका सीधा असर बैंक की FD ब्याज दरों पर पड़ सकता है। फिलहाल एक्सपर्ट्स का मानना है कि तुरंत ब्याज दरों में बदलाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले समय में इसमें बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। इसका पहला संकेत 8 अप्रैल 2026 को RBI की मौद्रिक नीति बैठक (MPC) के फैसले से मिल सकता है। अब देखना होगा कि बुधवार 8 अप्रैल को RBI रेपो रेट पर क्या फैसला लेती है।
