LIC की इस स्कीम में निवेश करने पर बुजुर्ग को हर महीने 9250 रुपये पेंशन मिलेगी

इस स्कीम में 31 मार्च 2023 तक इनवेस्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस स्कीम को 31 मार्च, 2022 से पहले खरीदने पर एलआईसी सालाना न्यूनतम 7.4 फीसदी रिटर्न की गारंटी दे रही है

अपडेटेड Mar 28, 2022 पर 9:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस स्कीम में लोन की फैसिलिटी भी है। पॉलिसी 3 साल पूरी करने के बाद इसका फायदा उठाया जा सकता है। लोन का मैक्सिम अमाउंट पर्चेंज प्राइस का 75 फीसदी होगा।

अगर आप किसी अच्छी पेंशन स्कीम की तलाश में हैं तो हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। हम आपको एलआईसी की ऐसी पेंशन स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इसका नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) है। यह स्कीम आपको 10 साल के लिए फिक्स्ड मंथली पेंशन देती है।

न्यूनतम उम्र 60 साल

यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए है। न्यूनतम उम्र 60 साल होने चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है। यह पॉलिसी 10 साल के लिए होगी। इस दौरान व्यक्ति की न्यूनतम पेंशन प्रति माह 1000 रुपये और अधिकमत 9,250 रुपये हो सकती है।


यह भी पढ़ें : पीवीआर-आइनॉक्स के विलय का दोनों कंपनियों के इनवेस्टर्स पर पड़ेगा क्या असर?

10 साल तक मिलेगी पेंशन

इस स्कीम में 31 मार्च 2023 तक इनवेस्ट किया जा सकता है। हालांकि, इस स्कीम को 31 मार्च, 2022 से पहले खरीदने पर एलआईसी सालाना न्यूनतम 7.4 फीसदी रिटर्न की गारंटी दे रही है। इस दर से पॉलिसी के कुल पीरियड यानी 10 साल तक रिटर्न मिलेगा।

एक व्यक्ति 15 लाख रुपये तक कर सकता है निवेश

इस स्कीम में एकमुश्त रकम से इनवेस्ट किया जा सकता है। हालांकि, पेंशनर को पेंशन के अमाउंट या पर्चेज प्राइस में से कोई एक सेलेक्ट करने का चॉइस होगा। इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये इनवेस्ट किया जा सकता है। इसका मतलब है कि अगर बुजुर्ग पति-पत्नी चाहें तो इस स्कीम में 30 लाख रुपये तक का निवेश कर 10 साल के लिए हर महीने 18,500 रुपये का फिक्स्ड मंथली पेंशन हासिल कर सकते हैं।

पेंशन के कई विकल्प मौजूद

पेंशनर के पास मंथली, क्वार्टली और हाफ-ईयर्ली पेंशन लेने का ऑप्शन है। मंथली पेंशन पर ब्याज की दर 7.4 फीसदी होगी। क्वार्टली पेंशन पर ब्याज दर 7.45 फीसदी और हाफ-ईयर्ली पेंशन पर यह दर 7.52 फीसदी होगी।

पेंशनर के निधन पर पैसा वापस हो जाएगा

PMVVY में पेंशन का पेमेंट एनईएफटी या आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से होगा। इस स्कीम में इनवेस्ट करने के लिए यूनिक आधार नंबर वैलिडेशन जरूरी होगा। अगर 10 साल के पीरियड में पेंशनर का निधन हो जाता है तो पर्चेज प्राइस बेनेफिशियरी को वापस कर दिया जाएगा। अगर 10 साल के बाद पेंशन जीवित रहता है तो उसे पर्चेज प्राइस के साथ ही अंतिम पेंशन इंस्टॉलमेंट का पेमेंट किया जाएगा।

स्कीम में लोन की भी फैसिलिटी

इस स्कीम में लोन की फैसिलिटी भी है। पॉलिसी 3 साल पूरी करने के बाद इसका फायदा उठाया जा सकता है। लोन का मैक्सिम अमाउंट पर्चेंज प्राइस का 75 फीसदी होगा। लोन पर इंट्रेस्ट रेट का निर्धारण तय समय पर होता है। आपात स्थितियों में इस स्कीम से पैसे निकालने की भी इजाजत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।