पिछले 1 साल में शेयर बाजार ने निवेशकों को खूब परेशान किया। 2 नवंबर 2026 तक के 1 साल में Nifty 50 7.88% नीचे रहा। लेकिन इसी दौर में कुछ म्यूचुअल फंड्स ने 17.82% तक का रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा बढ़ाया। अगर किसी ने 1 साल पहले TRUSTMF स्मॉल कैप फंड में ₹5 लाख लगाए होते, तो आज उसके पास ₹5,89,100 होते। वहीं Nifty 50 जितना रिटर्न मिलने पर यही ₹5 लाख घटकर ₹4,60,600 रह जाते। यानी एक ही रकम पर दोनों के बीच ₹1,28,500 का फर्क।
