Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

CNBC-आवाज़ ट्रेडर्स पोल में शामिल 30 फीसदी ट्रेडर्स का कहना है कि निफ्टी की एक्सपायरी 16200-16100 के स्तर पर हो सकती है। वहीं, 50 फीसदी ट्रेडर्स का मानना है कि निफ्टी की एक्सपायरी 16100-16000 के बीच हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2022 पर 8:24 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 16020-15951 और उसके बाद दूसरा सपोर्ट 15888-15834 पर स्थित है। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 16141-16191/220 फिर 162289-16337 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है

आईटी, मेटल और रियल्टी शेयरों में आई बिकवाली के कारण कल यानी 25 मई को बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 303.35 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 53,749.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 99.35 अंक यानी 0.62 फीसदी टूटकर 16,025.80 के स्तर पर बद हुआ था।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Choice Broking के ओम मेहरा का कहना है कि टेक्निकली निफ्टी ने डेली चार्ट पर थ्री ब्लैक क्रो पैटर्न बना लिया है जो कि इस बात का संकेत है कि आगे बाजार में कमजोरी कायम रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि मंथली एक्सपायरी के दिन हमें आज बाजार में उठापटक की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडरों के लिए धारा के विपरीत बहने की कोशिश करना फायदेमंद साबित नहीं होगा। निफ्टी के लिए 15800 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 16300 पर इसके लिए रजिस्टेंस नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के लिए 33500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि डेली चार्ट पर इसके लिए 35200 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकडे दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें