Get App

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

FII ने 26 मई को इंडेक्स फ्यूचर्स में 626 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इंडेक्स ऑप्शंस में 5002 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि स्टॉक फ्यूचर्स में FII ने 2020 करोड़ रुपए की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2022 पर 8:00 AM
Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
26 मई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1598 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2906 करोड़ रुपए की खरीदारी की

कल के कारोबार में तगातार तीन दिनों की गिरावट को लगाम लगती दिखी। बाजार कल करीब 1 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ। बाजार को बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर, आईटी, मेटल और चुनिंदा ऑटो शेयरों से सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 503.27 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 54252.53 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक यानी 0.90 फीसदी की मजबूती के साथ 16,170.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

कल के कारोबार में निफ्टी ने डेली चार्ट पर ओपनिंग से ऊपर बंद होते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था। दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 1.35 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Hem Securities के मोहित निगम का कहना है कि यूएस फेड और आरबीआई के जून में आने वाले फैसले शॉर्ट टर्म में बाजार की दिशा निर्धारित करने में अहम भूमिका निभाएंगे । निफ्टी के लिए 16000 पर सपोर्ट नजर आ रहा है जबकि 16400 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 34500 पर सपोर्ट और 35500 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। भारतीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बना रहेगा जिसको ध्यान में रखते हुए निवेशकों को सर्तकता बनाए रखने की जरुरत है। बाजार में आई हालिया गिरावट को फंडामेंटल तौर पर मजबूत स्टॉक्स में किस्तों में खरीदारी के मौके के रूप में भुनाने की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें