शुक्रवार के कारोबार में बुल्स बाजार में जोरदार वापसी करते दिखे। बाजार इसके पहले के दिन की गिरावट की आधी से ज्यादा गिरावट की भरपाई करते हुए 25 फरवरी को 2.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ बंद होनें में कामयाब रहा। पिछले कारोबारी दिन सभी सेक्टर हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे थे। BSE Sensex 1,329 अंकों की बढ़त के साथ 55,858 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty 410 अंक बढ़कर 16,658 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन बुलिश कैंडल बनाया था। लेकिन इंडेक्स को मजबूती दिखानें के लिए 200-day EMA पार करते कुछ दिनों तक लगातार इसके ऊपर टिकना होगा।
