Trading Strategy : अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसल गया है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 150 अंक गिरकर 24100 के करीब कारोबार कर रहा है। रिलायंस और L&T जैसे दिग्गज शेयरों ने दबाव बनाया है। इधर बैंक निफ्टी भी ऊपर से करीब 400 अंक नीचे आ गया। हालांकि, छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी हो रही है। इसके चलते मिड और स्मॉलकैप इंडेक्सों में रौनक कायम है। आज फॉर्मा शेयरों में तूफानी तेजी दिख रही है। फार्मा इंडेक्स करीब तीन फीसदी चढ़ाहै। फार्मा में ल्यूपिन,डॉक्टर रेड्डीज और अल्केम में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। साथ ही बायोकॉन और ऑरो फार्मा भी 3 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा केमिकल,कैपिटल मार्केट और रियल्टी में भी रौनक है। वहीं FMCG शेयरों में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।
