Get App

कई लोग अपने बैंक एफडी को भूल जाते हैं जिससे पैसा अनक्लेम्ड रह जाता है, ऐसे पता लगा सकते हैं अपने अनक्लेम्ड FD के बारे में

अगर एफडी की मैच्योरिटी के बाद भी डिपॉजिटर इस पैसे को नहीं निकालता है तो इसे अनक्लेम्ड मान लिया जाता है। इसलिए अगर आपने किसी बैंक में एफडी किया है तो मैच्योरिटी के बाद उस पैसे को निकाल लेना जरूरी है। अगर आप उस पैसे को नहीं निकालना चाहते हैं तो आप बैंक को इस बारे में बता सकते हैं। बैंक उस FD को रिन्यू कर देगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 12:23 AM
कई लोग अपने बैंक एफडी को भूल जाते हैं जिससे पैसा अनक्लेम्ड रह जाता है, ऐसे पता लगा सकते हैं अपने अनक्लेम्ड FD के बारे में
अगर बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट के मैच्योर होने के 10 साल तक दावेदारी पेश नहीं की जाती है तो बैंकों को इस पैसे को डिपॉजिटर एजुकेशन एंड अवेयरनेस फंड (DEAF) में ट्रांसफर करने का अधिकार मिल जाता है।

बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (Bank Fixed Deposit) लंबे समय से लोगों के पैसा रखने का सुरक्षित और आसान माध्यम रहा है। बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट में काफी पैसे पड़े हैं, जिनका कोई दावेदार नहीं है। आखिर, इसकी वजह क्या है, लंबे समय तक एफडी अमाउंट पर दावा पेश नहीं करने पर क्या होता है और इस अमाउंट पर दावेदारी पेश करने का क्या तरीका है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगर एफडी की मैच्योरिटी के बाद भी डिपॉजिटर इस पैसे को नहीं निकालता है तो इसे अनक्लेम्ड मान लिया जाता है। इसलिए अगर आपने किसी बैंक में एफडी किया है तो मैच्योरिटी के बाद उस पैसे को निकाल लेना जरूरी है। अगर आप उस पैसे को नहीं निकालना चाहते हैं तो आप बैंक को इस बारे में बता सकते हैं। बैंक उस FD को रिन्यू कर देगा।

अनक्लेम्ड एफडी बढ़ने की कई वजहें

एफडी पर दावेदारी पेश नहीं होने की कई वजहें हो सकती हैं। कई बार डिपॉजिटर की मौत इसकी वजह होती है। दरअसल, डिपॉजिटर की बीवी और बच्चों को उसके एफडी के बारे में पता नहीं होता। इससे उसके निधन के बाद यह पैसा अनक्लेम्ड रह जाता है। कुछ मामलों में डिपॉजिटर का ट्रांसफर इसकी वजह होती है। प्राइवेट या सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का तबादला एक शहर से दूसरे शहर होता रहता है। कुछ मामलों में देखा गया है कि डिपॉजिटर अपने एफडी की मैच्योरिटी डेट भूल जाता है। इस वजह से अकाउंट में उसका पैसा पड़ा रहता है।

एफडी कब अनक्लेम्ड हो जाता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें