LIC की इस खास स्कीम के तहत रोजान कुछ रुपए की बचत से बना सकते हैं 25 लाख का फंड, जानिए इसके पूरे फायदे

LIC Jeevan Anand Policy में आप करीब 1358 रुपये हर महीने का जमा करके 25 लाख रुपये पा सकते हैं। इस हिसाब से देखें तो हर रोज आपको महज 45 रुपये की सेविंग करनी होगी। इसका पॉलिसी टर्म 15 से 35 साल का है

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 12:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जीवन आनंद उन लोगों के लिए उपयोगी विकल्प हो सकती है, जो लंबे समय तक नियमित बचत करना चाहते हैं और बीमा सुरक्षा को भी महत्व देते हैं

देश की दिग्गज बीमा कंपनी एलआईसी हर आयु के लोगें लिए एक से बढ़कर एक बढ़िया प्लान ऑफर करने के लिए जानी जाती है। इनमें जीवन आनंद खास है। अगर आप छोटी-छोटी बचत करके भविष्य के लिए बड़ी रकम जुटाना चाहते हैं और साथ ही परिवार को आर्थिक सुरक्षा भी देना चाहते हैं, तो एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में जरूर जाने। यह योजना बचत और जीवन बीमा, दोनों का लाभ देने के लिए बनाई गई है। यह एक नहीं, बल्कि पॉलिसी होल्डर्स को दो बार बोनस का लाभ देता है। इसमें रिटर्न भी अच्छा मिलता है। इसमें थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भी अच्छा खासा फंड जमा कर सकते हैं।

इस पॉलिसी में रोजाना करीब 45 रुपये के बराबर जमा करके लंबे समय में 25 लाख रुपये तक का फंड बनाया जा सकता है। हालांकि, यह रकम हर पॉलिसीधारक के लिए एक जैसी नहीं होती। ऐसे में अगर कम प्रीमियम में मोटा फंड जुटाने का प्लान है, तो फिर एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। एक तरह से ये टर्म पॉलिसी की तरह ही है। जितने समय के लिए आपकी पॉलिसी है, आप उतने समय तक प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। ये प्लान एक नहीं, बल्कि कई मैच्योरिटी बेनिफिट (Maturity Benefit) के साथ आता है. इसमें कम से कम एक लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है, जबकि मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है।

हर रोज महज 45 रुपये की बचत कर सकती है बड़ा काम


LIC Jeevan Anand Policy में आप करीब 1358 रुपये हर महीने का जमा करके 25 लाख रुपये पा सकते हैं। इस हिसाब से देखें तो हर रोज आपको महज 45 रुपये की सेविंग करनी होगी। इसका पॉलिसी टर्म 15 से 35 साल का है। यानी अगर आप इस पॉलिसी के तहत 45 रुपये रोज की बचत करते हुए 35 साल के लिए निवेश करते हैं, तो इस स्कीम के मैच्योरिटी पूरी होने के बाद आपको 25 लाख रुपये की रकम मिलेगी। सालाना आधार पर आपके द्वारा बचाई गई रकम को देखें तो ये करीब 16,300 रुपये होगी।

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सही विकल्प

हर साल 16,300 रुपये का निवेश आप इस एलआईसी पॉलिसी में 35 साल तक करते हैं, तो कुल मिलाकर जमा राशि 5,70,500 रुपये जमा कर लेंगे। अब पॉलिसी टर्म के मुताबिक, इसमें बेसिक सम एश्योर्ड पांच लाख रुपया होगा, जिसके साथ मैच्योरिटी पीरियड के बाद आपको इस रकम में रिविजनरी बोनस 8.60 लाख रुपये और फाइनल बोनस 11.50 लाख रुपये जोड़कर दिया जाएगा। LIC की जीवन आनंद पॉलिसी में दो बार बोनस दिया जाता है, लेकिन इसके लिए आपकी पॉलिसी 15 साल की होनी जरूरी है।

स्कीम के साथ मिलते हैं ये फायदे

एलआईसी जीवन आनंद एक एंडोमेंट प्लान है। इसमें पॉलिसी की अवधि के दौरान बीमा सुरक्षा मिलती है और अवधि पूरी होने पर नियमों के अनुसार एकमुश्त मैच्योरिटी राशि दी जाती है। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है, तो पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक परिवार को बीमा राशि मिल सकती है।

इस योजना की एक खास बात यह है कि मैच्योरिटी के बाद भी जीवन बीमा कवर जारी रह सकता है। इससे पॉलिसीधारक को बचत के साथ लंबी अवधि की बीमा सुरक्षा का लाभ मिलता है। हालांकि, इसके लिए पॉलिसी के नियम और शर्तें समझना जरूरी है। जीवन आनंद पॉलिसी लेने वाले पॉलिसीहोल्डर को इस योजना के तहत किसी भी तरह की टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है।

जरूरत पड़ने पर पॉलिसी की शर्तों के अधीन उस पर लोन लेने की सुविधा भी मिल सकती है। इससे अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर मदद मिल सकती है। लोन की उपलब्धता और उसकी शर्तें पहले समझ लेना बेहतर है।

इन बातों का रखें ध्यान

जीवन आनंद उन लोगों के लिए सही विकल्प हो सकता है, जो लंबे समय तक नियमित बचत करना चाहते हैं और बीमा सुरक्षा को भी महत्व देते हैं। लेकिन इसे चुनने से पहले यह देखना जरूरी है कि प्रीमियम आपकी आमदनी के हिसाब से कितना सही है और आपको कितने बीमा कवर की जरूरत है। ध्यान रखें कि रोज 45 रुपये बचाने पर 25 लाख रुपये मिलने का आंकड़ा सभी के लिए तय नहीं है। पॉलिसी के लाभ, बोनस और मैच्योरिटी की रकम अलग-अलग हो सकती है। इसलिए निवेश से पहले एलआईसी के आधिकारिक दस्तावेजों और पॉलिसी की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। जरूरत पड़ने पर वित्तीय सलाहकार की मदद भी लें।

 

Dr Reddy's Share Price : Q2 में मुनाफा 36% घटने का बावजूद शेयर में आई जोरदार तेजी, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।