Dr Reddy's Share Price : Q2 में मुनाफा 36% घटने का बावजूद शेयर में आई जोरदार तेजी, जानिए क्या है ब्रोकरेज की राय

Dr Reddy's stock news : सेमाग्लूटाइड की आपूर्ति फिर से शुरू होने और अबाटासेप्ट के मामले में हुई प्रगति, इस स्टॉक के लिए मेन ट्रिगर का काम कर रहे हैं। इसके चलते दूसरी तिमाही के मुनाफे में 36% गिरावट के बावजूद शेयर में जोरदार तेजी आई है। Q2 में मार्जिन में मजबूत सुधार के चलते भी शेयर को सपोर्ट मिला है। नोमुरा और सिटी ने इस स्टॉक पर खरीदने की सलाह बरकरार रखी है

अपडेटेड Oct 26, 2026 पर 11:36 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dr Reddy's stock news : कोटक नियो ने स्टॉक पर अपनी 'रिड्यूस' (Reduce) रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन टारगेट को 1,125 रुपये से बढ़ाकर 1,220 रुपये कर दिया है

Dr Reddys stock news : सोमवार के कारोबारी सेशन में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के शेयरों में तेजी आई है। ब्रोकरेज फर्मों ने सितंबर तिमाही में कंपनी के मार्जिन में जोरदार सुधार और उम्मीद से बेहतर मुनाफे का हवाला देते हुए स्टॉक पर बुलिश नजरिया जाहिर किया है। नोमुरा ने स्टॉक पर अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन अपना टारगेट प्राइस घटा दिया। वहीं, सिटी ने अपना टारगेट बढ़ा दिया और जेफरीज ने स्टॉक की रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से अपग्रेड करके 'होल्ड' कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स ने 'सेल' (बेचने की) रेटिंग बनाए रखी, और कोटक नियो ने 'रिड्यूस' (घटाने की) रेटिंग बरकरार रखी है। सुबह 11.20 बजे के आसपास NSE पर यह स्टॉक 3.50% की बढ़त के साथ 1,272 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के नतीजों पर एक नजर

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में Dr Reddy’s की कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 36% की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मुनाफा घटकर 925 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, रेवेन्यू 0.5% गिरकर 8,670.8 करोड़ रुपये पर रही है। इसकी मुख्य वजह उत्तरी अमेरिका में 'लेनालिडोमाइड' (lenalidomide) की बिक्री में गिरावट रही। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की नेट प्रॉफिट में 109% और रेवेन्यू में 7.4% की बढ़ोतरी हुई है। EBITDA मार्जिन 20.6% रहा है।


स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

नोमुरा ने इस शेयर पर खरीदने की सलाह बरकरार रखी है और टारगेट घटाकर 1,730 रुपये कर दिया है। नोमुरा ने कहा है कि EBITDA और टैक्स के बाद का मुनाफा उसके अनुमानों से 14% और 5% अधिक रहा है। जबकि रेवेन्यू उम्मीदों से थोड़ा कम रहा है। ब्रोकरेज ने मार्जिन में सुधार का श्रेय लागत नियंत्रण और बिजनेस मिक्स को दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने वन-टाइम चार्ज, सेमाग्लूटाइड की कम बिक्री और भारत में नोवार्टिस ब्रांड्स को बंद किए जाने का हवाला देते हुए, FY27, FY28 और FY29 के लिए अपनी कमाई के अनुमानों को 29%, 12% और 7% तक घटा दिया है।

दूसरे ब्रोकरेज फर्मों की राय

सिटी ने स्टॉक पर 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग बरकरार रखी है और मार्जिन में मजबूती, ऑपरेटिंग लीवरेज तथा लागत कटौती का हवाला देते हुए अपना टारगेट प्राइस 1,450 रुपये से बढ़ाकर 1,510 रुपये कर दिया है।

जेफरीज ने स्टॉक की रेटिंग को 'अंडरपरफॉर्म' से अपग्रेड करके 'होल्ड' कर दिया है और अपना टारगेट 1,040 रुपये से बढ़ाकर 1,320 रुपये कर दिया है। इसे उम्मीद है कि नवंबर 2026 में सेमाग्लूटाइड की सप्लाई फिर से शुरू हो जाएगी और दिसंबर में बायोसिमिलर अबाटासेप्ट को अमेरिकी मंजूरी मिल जाएगी।

HSBC ने 1,375 रुपये के टारगेट के साथ स्टॉक को खरीदने की सलाह बरकरार रखी है। इसके मुख्य कारणों में सेमाग्लूटाइड (semaglutide) की री-लॉन्चिंग और अबाटासेप्ट (abatacept) को मिली मंजूरी शामिल हैं।

BofA सिक्योरिटीज ने भी 1,480 रुपये के टारगेट के साथ 'बाय' की सलाह बनाए रखी है। इसके पीछे बेहतर ग्रॉस मार्जिन और अबाटासेप्ट की संभावनाओं का हवाला दिया गया है।

कोटक नियो ने स्टॉक पर अपनी 'रिड्यूस' (Reduce) रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन टारगेट को 1,125 रुपये से बढ़ाकर 1,220 रुपये कर दिया है। साथ ही यह भी बताया कि टिकाऊ कमाई बढ़ाने वाले कारक सीमित हैं।

वहीं, गोल्डमैन सैक्स ने 'सेल' (Sell) रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन टारगेट को 1,100 रुपये से बढ़ाकर 1,150 रुपये कर दिया। इसका कारण कनाडा में 'सेमाग्लूटाइड' (semaglutide) से जुड़े मौकों को लेकर अनिश्चितता को बताया गया है।

 

 

Market View : बाजार के लिए अगले 2 हफ्ते बेहद अहम, 22200 के नीचे जाने पर 20700 तक फिसल सकता है निफ्टी

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।