Home Loan Interest Rate: कोविड के बाद देश में रियल एस्टेट सेक्टर पटरी पर आने लगा है। यही कारण है कि होम और कमर्शियल प्रॉपर्टी की डिमांड दोनों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, अब होम लोन महंगे होने लगे हैं। आरबीआई ने लगातार छह बार देश में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है, जिससे एक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी सहित बैंकों ने कर्ज महंगा कर दिया है। होम लोन पर ज्यादा ब्याज दरें भी घर बनाने की कॉस्ट को महंगा कर रही है। यहां आपको ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो कम ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
ये बैंक होम लोन पर इतना दे रहे हैं ब्याज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 8.6%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 8.55%
आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस: 8.75%
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस: 8.6%
होम लोन की दर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी करती है निर्भर
होम लोन की ब्याज दरें हर एक व्यक्ति के लिए अलग होती है। होम लोन पर मिलने वाली ब्याज दरें आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। अगर आपका सिबिल स्कोर बहुत अच्छा है तो आपको कम स्कोर वाले लोगों की तुलना में सस्ती ब्याज दर पर होम लोन मिल जाएगा। आपका स्कोर जितना कम होगा ब्याज दरें उतनी ही अधिक होंगी।
आरबीआई देश में महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में लगातार बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने मई 2022 से रेपो रेट में छह बार में 250 आधार अंक यानी 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। आरबीआई ने फरवरी में भी रेपो रेट को बढ़ाया है। पिछली बढोतरी के बाद रेपो रेट 6.50 फीसदी पर पहुंच गई है। रेपो रेट में बढ़ोतरी के साथ बैंकों ने भी लोन को महंगा किया है।