सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा FD पर 8.3% का इंटरेस्ट, जानिये कितने दिन के लिए करना होगा निवेश

Unity Small Finance Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 501 दिन की FD योजना पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 2:09 PM
FD Rates: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 501 दिन की FD योजना पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

Unity Small Finance Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी 501 दिन की FD योजना पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। नई दरों के तहत सीनियर सिटीजन को 8.3% तक और आम ग्राहकों को 7.8% तक ब्याज मिलेगा। नई दरें 11 जून 2026 से लागू हो गई हैं।

501 दिनों की FD पर मिलेगा 8.3% का इंटरेस्ट

बैंक के अनुसार 501 दिन की FD फिलहाल उसकी रिटेल डिपॉजिट योजनाओं में सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली योजना बन गई है। ऐसे में सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


एक साल की एफडी पर इंटरेस्ट

इसके अलावा बैंक एक साल की FD पर आम ग्राहकों को 7.5% और सीनियर सिटीजन को 8% ब्याज दे रहा है। वहीं 502 दिन से 60 महीने तक की अवधि वाली FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.75% और सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज मिलेगा।

सेविंग अकाउंट पर इंटरेस्ट

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सेविंग अकाउंप पर भी बैलेंस के आधरा पर इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। 10 लाख रुपये से अधिक के अमाउंट पर 7% सालाना ब्याज मिलेगा। वहीं 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक के बैलेंस पर 6% और 1 लाख रुपये तक की जमा पर 4.5% ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि यदि FD या RD को तय समय से पहले तोड़ा जाता है, तो लागू ब्याज दर पर 1 प्रतिशत की पेनाल्टी लगाई जाएगी। बैंक का कहना है कि बढ़ी हुई ब्याज दरों का मकसद ग्राहकों को मौजूदा ब्याज दर चक्र का बेहतर फायदा देना है।

8th Pay Commission News: केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के लिए बड़ा अपडेट, जुलाई में बढ़ सकता है डीए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।