उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 11 फीसदी का इजाफा किया है, जिससे अब यह बढ़कर 28 फीसदी हो गया है। इसका फायदा उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 18 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। सार्वजनिक उद्यम विभाग की अध्यक्षता में इम्पावर्ड कमेटी ने इस फैसले को मंजूरी दी है। पहले महंगाई भत्ता 17 फीसदी मिल रहा था। सरकार के फैसले के बाद अब यह बढ़कर 28 फीसदी हो गया है।
