Get App

US Attacks Iran: खतरनाक मोड़ पर खड़ा है पूरा मध्यपूर्व, सोना और चांदी के निवेशकों को क्या करना चाहिए?

28 फरवरी को पहले इजरायल ने ईरान पर हमला किया। उसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। इससे स्थिति गंभीर हो गई है। पूरा मिडिलईस्ट एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है। हमेशा की तरह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान का वजूद मिटाने की धमकी दी है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 28, 2026 पर 6:17 PM
US Attacks Iran: खतरनाक मोड़ पर खड़ा है पूरा मध्यपूर्व, सोना और चांदी के निवेशकों को क्या करना चाहिए?
अगर लड़ाई लंबी चलती है तो फिर क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

आखिर अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। ईरान ने बगैर देर किए जवाबी हमले किए। उसने मिसाइल से इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाया। उसने आधा दर्जन उन देशों पर भी हमला किया, जहां अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं। बताया जाता है कि यह पिछले साल जून में ईरान-इजरायल के बीच 12 दिन चली लड़ाई से ज्यादा बड़ी लड़ाई साबित हो सकती है। इसका अप्रत्यक्ष रूप से भारत पर भी पड़ेगा असर पड़ेगा। यह असर किस तरह पड़ेगा मनीकंट्रोल ने यह जानने की कोशिश की।

नेतन्याहू ने दी ईरान का वजूद खत्म करने की धमकी

28 फरवरी को पहले इजरायल ने ईरान पर हमला किया। उसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की। इससे स्थिति गंभीर हो गई है। पूरा मिडिलईस्ट एक खतरनाक मोड़ पर खड़ा है। हमेशा की तरह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान का वजूद मिटाने की धमकी दी है। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका की मदद से इजरायल के इस हमले की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। पहले तो अमेरिका ने परमाणु समझौते के लिए ईरान को बातचीत से राजी करने की कोशिश की। कोशिश कामयाब नहीं होने पर उसने सैन्य कार्रवाई से ईरान को झुकाने की कोशिश की है।

दुनिया में क्रूड की 40% सप्लाई मिडिलईस्ट से होती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें