Vidhwa Pension Scheme: महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 2500 रुपये, दिल्ली, यूपी, हरियाणा, मुंबई में कितनी मिलता है फायदा

Vidhwa Pension Scheme: सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करती है

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 8:01 PM
विधवा पेंशन योजना का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं

Vidhwa Pension Scheme: आम लोगों के लिए मोदी सरकार (Modi Government) की ओर से कई योजनाएं चल रही है। सभी योजनाओं के तहत सभी वर्गों को खास सुविधाएं भी दी जाती है। आज आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं, जो खासकर महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस स्कीम में महिलाओं को पैसा राज्य के हिसाब से अलग-अलग दिया जाता है।

विधवा पेंशन योजना

यहां आपको विधवाओं को दी जानें वाली पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। इसमें सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करती है। ताकि, वह अपना जीवन यापन कर सके। इसमें महिलाओं को हर महीने पेंशन का पैसा दिया जाता है।


इन महिलाओं को मिलता है फायदा

विधवा पेंशन योजना का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं। अगर वह महिलाएं किसी और पेंशन योजना का फायदा उठा रही हैं तो वह इसका लाभ नहीं उठा सकती है। इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल के बीच में होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना (Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana)

उत्तर प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत महिलाओं को 300 रुपये महीना देती है। यह उन महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

हरियाणा विधवा पेंशन योजना (Haryana Vidhwa Pension Yojana)

हरियाणा सरकार 2250 रुपये महीना पेंशन देती है। इसमें वहीं महिलाएं आवदेन कर सकती है जिनकी आय 2 लाख रुपये सालाना से कम होती है।

सभी राज्यों में अलग-अलग मिलती है विधवाओं को पेंशन

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में 900 रुपये महिना, राजस्थान विधवा पेंशन योजना में 750 रुपये महीना, दिल्ली सरकार महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत 2,500 रुपये महीना देती है। गुजरात सरकार 1,250 महीना, उत्तराखंड में 1,200 रुपये महीना पेंशन मिलती है।

चाहिए होते हैं ये डॉक्युमेंट्स

इस स्कीम में अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, उम्र का प्रूफ, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज की फोटो चाहिए।

Deepak Parekh exclusive interview | इंडिया में अगले 50 साल तक घरों की डिमांड खत्म नहीं होगी : दीपक पारेख

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।