इन देशों में घूमने के लिए भारतीयों को मिलता है वीजा ऑन अराइवल, चेक करें पूरी लिस्ट

Visa on Arival: ज्यादातर भारतीय विदेश घूमने के लिए ऐसे देशों की तलाश करते हैं जहां वीजा ऑन अराइव की सुविधा मिलती हो क्योंकि वीजा विदेश घूमने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। वीजा के साथ कई पेपरवर्क और मिलने में वर्किंग डेज लगते हैं

अपडेटेड Mar 30, 2023 पर 7:52 PM
Story continues below Advertisement
इन देशों में भारतीयों को मिलता है वीजा ऑन अराइवल।

Visa on Arival: ज्यादातर भारतीय विदेश घूमने के लिए ऐसे देशों की तलाश करते हैं जहां वीजा ऑन अराइव की सुविधा मिलती हो क्योंकि वीजा विदेश घूमने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है। वीजा के साथ कई पेपरवर्क और मिलने में वर्किंग डेज लगते हैं। कई बार जब आप कम समय में विदेश घूमने का प्लान करते हैं, वीजा सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है। कई देश ऐसे हैं जो भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को अपने देश में वीजा फ्री एंट्री या वीजा ऑन अराइवल (Visa Entry Free or Visa on Arrival) की सुविधा देते हैं। ये हैं उन देशों की लिस्ट..

थाईलैंड

भारतीयों के बीच थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक काफी पॉपुलर है। बैंकॉक को सबसे सस्ता टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। 50,000 रुपए के कम के बजट में आप बैंकॉक घूम सकते हैं। यहां भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी मिलती है। थाईलैंड में रहना, खाना-पीना सब कुछ आपको बजट में मिल जाएगा। यहां के ऑटो ‘टुक-टुक’ की सवारी करना न भूले। यहां भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल है।


भूटान

भारतीयों को भूटान जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। भूटान में पारो, थिम्पू, हा वैली घूमना न भूले। भूटान के लिए डायरेक्ट फ्लाइट लेने से बेहतर होगा कि आप सिक्किम के बागडोगरा एयरपोर्ट तक के लिए फ्लाइट लीजिए। ये भूटान बॉर्डर के सबसे पास है। यहां से आप आगे के लिए बस ले सकते हैं। बस आपको 5 घंटे में भूटान बॉर्डर पहुंचा देगी।

नेपाल

भारतीयों को नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरुरत नहीं है। यहां आप भारतीय आईडी प्रूफ के साथ ट्रैवल कर सकते हैं। नेपाल में नगरकोट, काठमांडू, भक्तापुर और पुराना बाजार घूमना न भूलें।

वीजा ऑन अराइवल

वीजा ऑन अराइवल में मलेशिया, इंडोनेशिया, हांगकांग, मालदीव जैसी जगह शामिल है। इन देशों में वीजा पहले से लेने की जरूरत नहीं होती है।

Layoff News: Unacademy के एंप्लॉयीज की बढ़ी दिक्कतें, पांच महीने में दूसरी बार छंटनी का फैसला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।