Get App

VODAFONE IDEA और HINDALCO पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

NOMURA ने VODAFONE IDEA पर रिड्यूस कॉल देकर इस पर शेयर का लक्ष्य 8 रुपये प्रति शेयर तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 12:34 PM
VODAFONE IDEA और HINDALCO पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड
CLSA ने HINDALCO पर राय देते हुए खरीदारी की रेटिंग देकर इसका 525 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है

वोडाफोन के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। कंपनी का घाटा पिछली तिमाही की तुलना में बढ़ गया। वहीं हिंडाल्को के शेयरों में अच्छी तेजी नजर आ रही है। Novelis के नतीजे शानदार रहने की वजह से हिंडाल्को के शेयरों में अपसाइड नजर आई है।

वोडाफोन का शेयर एनएसई पर 12.21 बजे  3.30 प्रतिशत गिरकर 8.80 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं हिंडाल्को  का शेयर 12.24 बजे 2.05 प्रतिशत बढ़कर 422.75 रुपये पर करता हुआ दिखा।

तिमाही आधार पर वोडाफोन का जून तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 7,296.7 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 6,563.1 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर वोडाफोन का जून तिमाही में आय बढ़कर 10,410 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी की आय 10,239.5 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें