वोडाफोन आइडिया लेकर आया सुपरहिट प्लान, सिर्फ 45 रुपये में दे रहा है 6 महीने की वैलिडिटी

Vodafone Idea: देश में 5G की रेस में जियो और एयरटेल काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस शुरू नहीं कर पाया है लेकिन वह अफने 4G प्रीपेड प्लान को बेहतर करने के लिए नए प्लान ला रहा है। ताकि, वह अपने ग्राहकों को साथ जोड़ कर रख सके

अपडेटेड May 08, 2023 पर 2:59 PM
Vi ने सिर्फ 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान लॉन्च किया है। य

Vodafone Idea: देश में 5G की रेस में जियो और एयरटेल काफी आगे निकल चुके हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस शुरू नहीं कर पाया है लेकिन वह अफने 4G प्रीपेड प्लान को बेहतर करने के लिए नए प्लान ला रहा है। ताकि, वह अपने ग्राहकों को साथ जोड़ कर रख सके। इसी को ध्यान में रखते हुए वोडाफोन आइडिया (Vi) ने नए प्लान लॉन्च किये हैं। साथ ही मिस्ड कॉल के लिए भी प्लान अलग से लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इन नए प्लान्स के बारे में..

मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान (Missed Call alert plan of VI)

Vi ने सिर्फ 45 रुपये में मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 180 दिनों यानी करीब 6 महीने तक के लिए वैलिड होगा। ये मिस्ड कॉल अलर्ट प्लान है जिसमें यूजर्स को कॉलिंग और डेटा की सर्विस नहीं मिलती। सिर्फ ये पता चलेगा कि किस ने आपको कॉल किया है जब आपका फोन आउट ऑफ कवरेज एरिया होगा। यानी आपको कॉलिंग और डेटा के लिए इस प्लान के साथ दूसरा प्लान भी चार्ज कराना होगा। ये प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो अपने फोन में मिस्ड कॉल की जानकारी चाहते हैं। ये 45 रुपये का प्लान आपको मोबाइल में 6 महीने तक के लिए एक्टिव रहेगा।


मिस्ड कॉल सर्विस के लिए लगते हैं अलग चार्ज

ज्यादातर कंपनियां मिस्ड कॉल सर्विस के पैसे चार्ज करती है। कई बार ये पैसा आपके मौजूदा रिचार्ज प्लान से ही काट लेती है। यानी, इसके लिए आपको अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं है। कई बार कंपनी इसके लिए अलग रिचार्ज प्लान भी देती हैं। वोडाफोन आइडिया ये सर्विस अलग से दे रही है। साथ ही वह डेटा रिचार्ज के लिए भी कई डेटा प्लान ऑफर करती है।

Mankind Pharma IPO: मार्केट में एंट्री से पहले ग्रे मार्केट में शेयरों की दहाड़, शानदार लिस्टिंग गेन की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।