Vodafone-Idea ने नए सिम की तलाश कर रहे अपने ग्राहकों की मदद के लिए एक नई पॉलिसी शुरू की है। यह पहली बार है जब कोई टेलीकॉम ऑपरेटर इस कदम के साथ आया है क्योंकि पहले ग्राहकों को नया सिम लेने के लिए रिटेल स्टोर जाना पड़ता था। टेलिकॉम ऑपरेटर ने इंडस्ट्री में सेल्फ-केवाईसी (Know your customer) की प्रक्रिया को शुरू किया है। ये ग्राहकों के लिए ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया को आसान बनाएगी क्योंकि इसके बाद ग्राहकों को सिम लेने के लिए दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। ये सर्विस सभी प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगी।
अभी यहां मिल रही है सर्विस
यह ध्यान देने वाली बात है कि टेलीकॉम ऑपरेटर ने इस पहल को सभी 22 सर्किलों में लॉन्च नहीं किया है। ये अभी कर्नाटक और कोलकाता के यूजर्स के लिए है। ऐसी उम्मीद है कि Vodafone-Idea सभी सर्किलों में ग्राहकों के लिए इस पहल को जल्द शुरू करेगी। साथ ही यह सर्विस पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। इसका मतलब है कि प्रीपेड यूजर्स को अपने दरवाजे पर नया सिम लेने के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
सिम घर पर लेने के लिए करना होगा ये काम
सिम लेने के लिए केवाईसी एक महत्वपूर्ण कदम है और सेल्फ-केवाईसी से ग्राहक घर बैठे नया कनेक्शन खरीद सकेंगे। हालांकि, सेल्फ केवाईसी के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप 1: ग्राहकों को वेबसाइट को देखकर अपने लिए सही प्लान की तलाश करनी होगी।
स्टेप 2: अब नंबर का चुनाव करें और नंबर के लिए ऑर्डर प्लेस करें। OTP ऑथेन्टिकेशन के लिए किसी दूसरे मोबाइल नंबर का चयन करें।
स्टेप 3: अब ग्राहकों को UIDAI की साइट पर आधार सर्फिकेशन करना होगा। ये सेल्फ केवाईसी के लिए जरूरी है।
स्टेप 4: फिर ग्राहकों को 10 सेकंड के लिए लाइव फोटो और वीडियो कैप्चर करना होगा। इसके बाद डिजिटल सर्टिफिकेशन पूरा हो जाएगा। ओटीपी ऑथेंटिकेशन के बाद ग्राहक को नया सिम उनके घर पर मिल जाएगा।