Vodafone Idea ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 1,999 में मिलेगी 250 दिनों की वैलिडिटी, डेटा और कॉल फ्री

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया 1,999 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। यह प्लान अब देशभर के ग्राहकों को मिल रहा है। टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही आराम से जोड़ा है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
Vodafone Idea के 1,999 रुपये वाला प्लान की वैलिडिटी 250 दिनों की है।

Vodafone Idea (Vi) New Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया 1,999 रुपये का एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। यह प्लान अब देशभर के ग्राहकों को मिल रहा है। टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान को ग्राहकों के लिए बहुत ही आराम से जोड़ा है। कंपनी ने इस प्लान का कोई खास प्रमोशन नहीं किया है। इस प्लान की खास बात इसकी वैलिडिटी है। यह योजना उन ग्राहकों के लिए है जो वैलिडिटी चाहते हैं और डेटा बेनिफिट भी रोजाना उनकी लिस्ट में शामिल है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता है। यानी, आप 250 दिन बिना किसी परेशानी के कॉल कर सकते हैं।

वोडाफोन आइडिया 1999 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 1999 Plan)

Vodafone Idea का 1,999 रुपये वाला प्लान की वैलिडिटी 250 दिनों की है। यानी, इस प्लान में 8 महीने से अधिक की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्लान के साथ आपको कुल 1.5GB डेटा मिलेगा है। यानी इसमें ग्राहकों को कुल 375जीबी डेटा मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही 3600 SMS मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा वोडाइफोन आइडिया के प्लान में Vi मूवी और टीवी बेसिक मिलेगा।


इन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है ये प्लान

यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जो लंबी वैलिडिटी का प्लान तलाश रहे हैं। जो ग्राहक वीआई सिम को लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, उनके लिए ये किफायती प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को SMS का फायदा भी मिलता है। अगर इस प्लान की हर महीने की कॉस्ट को देखें तो ये करीब 250 रुपये आएगी। हर दिन की कॉस्ट देखें तो वह करीब 8 रुपये आती है। इस प्लान में 250 हर महीने के खर्च में 1.5GB रोजाना डेटा मिलेगा। ये प्लान वोडाफोन आइडिया के लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान साबित हो सकता है।

India GDP : मार्च तिमाही में 6.1% रही जीडीपी ग्रोथ, FY23 में इकोनॉमी की ग्रोथ 7.2 फीसदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।