Vodafone Idea का नया सबसे धमाकेदार प्लान, सिर्फ 17 रुपये में 24 घंटे के लिए मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस को शुरू नहीं कर पाया है। कब शुरू करेगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। 5G कनेक्टिविटी की कमी और 4G की खराब स्पीड के कारण लगातार कंपनी ने अपने ग्राहकों को खोया है। ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए वीआई ग्राहकों के लिए एक फायदे वाला प्लान लाया है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 7:01 PM
Vodafone Idea: Vi का नया 17 रुपये का प्रीपेड प्लान 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है।

Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया अभी तक अपनी 5G सर्विस को शुरू नहीं कर पाया है। कब शुरू करेगा इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। 5G कनेक्टिविटी की कमी और 4G की खराब स्पीड के कारण लगातार कंपनी ने अपने ग्राहकों को खोया है। ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए वीआई ग्राहकों के लिए एक फायदे वाला प्लान लाया है। वह आधी रात को अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रहा है। दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio और Bharati Airtel ने भी 5G स्मार्टफोन और 5G नेटवर्क वाले यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर करना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि कंपनी नए प्लान्स ला रही है ताकि वह ग्राहकों को अपने साथ जोड़कर रख सके।

वोडाफोन आइडिया 17 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 17 Plan)

Vi का नया 17 रुपये का प्रीपेड प्लान 24 घंटे की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड नाइट डेटा मिलता है। इस प्लान के साथ कोई भी आउटगोइंग SMS नहीं दाय जा रहाहै। साथ इस प्लान में कोई भी वैलिडिटी या कॉल की सर्विस नहीं मिल रही है। इसका मतलब है कि अगर आप कॉल करना चाहते हैं या एसएमएस भेजना चाहते हैं, तो आपको दूसरे प्लान से रिचार्ज करना होगा।


वोडाफोन आइडिया 57 रुपये के प्लान के फायदे (Vodafone Idea Rupees 57 Plan)

57 रुपये का प्रीपेड प्लान सबसे ज्यादा फायदों के साथ उतारा गया है। इसमें ग्राहकों को कुल सात दिनों यानी 168 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डेटा देता है। इस प्लान में फ्री कॉल या SMS की सर्विस नहीं मिलती है। अन्य सर्विस के लिए आपको दूसरा प्लान रिचार्ज कराना होगा। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत सबसे ज्यादा है और जिन्हें रात में जागने की आदत है।

India GDP : मार्च तिमाही में 6.1% रही जीडीपी ग्रोथ, FY23 में इकोनॉमी की ग्रोथ 7.2 फीसदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।