30 की उम्र में बनना चाहते हैं करोड़पति? यहां जानें कैसे और कहां करना होगा निवेश

Wants To Be a crorepati At 30: हम सभी जानते हैं कि पहाड़ एक दिन में नहीं बनता, इसे बनने में सालों लग जाते हैं। ऐसे ही कोई एक दिन में करोड़पति यूंही नहीं बन जाता। कुछ भी बनने में समय, मेहनत और समझदारी लगती है। ज्यादातर लोग कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम उम्र में निवेश करना शुरू करना होगा

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 5:10 PM
30 की उम्र में करोड़पति बनने के लिए ये हैं निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन।

Wants To Be a crorepati At 30:  हम सभी जानते हैं कि पहाड़ एक दिन में नहीं बनता, इसे बनने में सालों लग जाते हैं। ऐसे ही कोई एक दिन में करोड़पति यूंही नहीं बन जाता। कुछ भी बनने में समय, मेहनत और समझदारी लगती है।  ज्यादातर लोग कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम उम्र में निवेश करना शुरू करना होगा। यदि आप यंग एज में निवेश करना शुरू करते हैं तो आपके पास करोड़पति बनने और अपने को और बेहतर बनाने का समय होगा। अक्सर 20 की उम्र में काम करने वाले जल्दी रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं। वह पहले से ही रिटायरमेंट प्लान के बारे में ही सोचते हैं। आइए जानते हैं कि 30 की उम्र में करोड़पति बनने के लिए क्या है निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन..

कमर्शियल रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में निवेश

देविका ग्रुप के एमडी अंकित अग्रवाल के अनुसार 30 तक की उम्र तक करोड़पति बनने के लिए जरूरी है कि 20 की उम्र में कमर्शियल रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में निवेश किया जाए। कमर्शियल रियल एस्टेट प्रॉपर्टी में ऑफिस, दुकान, गोदाम और अन्य कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी आप किराया कमा सकते हैं। साथ ही कमर्शियल प्रॉपर्टी से सबसे ज्यादा रिटर्न भी मिलता है। अंकित अग्रवाल के अनुसार ग्रेड-A ऑफिस स्पेस आसानी से आपको 6-7% की औसत यील्ड दे सकात है। रिटेल यूनिट में 8-9% का यील्ड कमा सकते हैं और ये सबसे सेफ ऑप्शन भी होते हैं। अपने निवेश के शुरुआती समय में कमर्शियल प्रॉपर्टी अच्छा ऑप्शन हो सकता है।


एसआईपी - SIP

अगर आप अपने निवेश को कम समय में डबल या ट्रिपल होते देखना चाहते हैं तो सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (systematic investment plans - SIP) सबसे बेस्ट ऑप्शन है। SAG Infotech के एमडी अमित गुप्ता ने कहा कि निवेशक को जितनी जल्दी हो सकते इसमें निवेश करना शुरू करना चाहिए। अगर हो सके तो 25 की उम्र में निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। जब आप कम उम्र में लगातार एसआईपी में निवेश करते हैं तो आप अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को पाने में जल्दी सफल होते हैं।

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund – PPF)

PPF निवेश के लिए सबसे बेस्ट और सुरक्षित विकल्प है। पीपीए में सबसे कम जोखिम होता है और इसमें एक तय ब्याज मिलता है। इसमें आपको टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। यानी, पीपीएफ में आपका निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाला ब्याज सब सुरक्षित होता है।

LIC के निवेशकों को होगी ऐश! सरकार पहली बार प्राइवेट सेक्टर के CEO को देगी कंपनी को चमकाने का जिम्मा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।