Wants To Be a crorepati At 30: हम सभी जानते हैं कि पहाड़ एक दिन में नहीं बनता, इसे बनने में सालों लग जाते हैं। ऐसे ही कोई एक दिन में करोड़पति यूंही नहीं बन जाता। कुछ भी बनने में समय, मेहनत और समझदारी लगती है। ज्यादातर लोग कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कम उम्र में निवेश करना शुरू करना होगा। यदि आप यंग एज में निवेश करना शुरू करते हैं तो आपके पास करोड़पति बनने और अपने को और बेहतर बनाने का समय होगा। अक्सर 20 की उम्र में काम करने वाले जल्दी रिटायरमेंट के बारे में सोचते हैं। वह पहले से ही रिटायरमेंट प्लान के बारे में ही सोचते हैं। आइए जानते हैं कि 30 की उम्र में करोड़पति बनने के लिए क्या है निवेश के लिए बेस्ट ऑप्शन..
