Get App

बच्चे का भविष्य करना है सिक्योर? आज ही नोट कर लें एक्सपर्ट के बताए ये 5 जरूरी फॉर्मूले

Wealth Management for New Parents: अक्सर नए माता-पिता बच्चे की परवरिश में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उसके भविष्य की वित्तीय प्लानिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे की उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और लंबी अवधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शुरुआत से ही सही कदम उठाने चाहिए। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 3:07 PM
बच्चे का भविष्य करना है सिक्योर? आज ही नोट कर लें एक्सपर्ट के बताए ये 5 जरूरी फॉर्मूले
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे की उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और लंबी अवधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शुरुआत से ही सही कदम उठाने चाहिए

Wealth Management Tips for New Parents: घर में बच्चे का आना किसी भी माता-पिता के जीवन का सबसे खूबसूरत और जिंदगी बदल देने वाला अनुभव होता है। यह पल असीम खुशियां लेकर आता है, लेकिन इसके साथ ही माता-पिता पर कई नई और बड़ी जिम्मेदारियां भी आ जाती हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा जिंदगी में हर मुकाम हासिल करे और इसके लिए एक मजबूत आर्थिक आधार होना बेहद जरूरी है।

अक्सर नए माता-पिता बच्चे की परवरिश में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उसके भविष्य की वित्तीय प्लानिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे की उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और लंबी अवधि के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शुरुआत से ही सही कदम उठाने चाहिए। आइए एक्सपर्ट से समझते हैं नए माता-पिता को बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए कौन से 5 बड़े कदम तुरंत उठाने चाहिए।

1. पर्याप्त लाइफ और हेल्थ कवर है सबसे पहला कदम

एक्सपर्ट के अनुसार, नए माता-पिता को सबसे पहले एक बेहतरीन टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए ताकि किसी अनहोनी के वक्त भी बच्चे का भविष्य सुरक्षित रहे। इसके तुरंत बाद एक कॉम्प्रीहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान भी जरूरी है। आजकल मेडिकल खर्च तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सही हेल्थ कवर आपकी जमा-पूंजी को सुरक्षित रखता है, जिसे आप बाद में बच्चे के लिए निवेश कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें