दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर लोग किस देश में रहते हैं? पहला जबाव आएगा अमेरिका। लेकिन भारत भी पीछे नहीं है। भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और अब देश दुनिया के टॉप रिच देशों की लिस्ट में मजबूत जगह बना चुका है। नाइट फ्रैंक वेल्थ रिपोर्ट 2026 के अनुसार भारत अल्ट्रा-रिच लोगों की संख्या के मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका अभी भी अल्ट्रा-रिच लोगों का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां 30 मिलियन डॉलर करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति वाले 2.5 लाख से अधिक लोग रहते हैं, जो बाकी देशों से काफी आगे है।
