Weather Updates: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ पूरे दिन हल्की बारिश की संभावना, एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई

दिल्ली-NCR में मंगलवार रात से झमाझम बारिश हो रही है, इससे मौसम का मिजाज भी बदला गया है, रुक-रुक हो रही बारिश का असर बुधवार सुबह देखने को मिला

अपडेटेड Feb 09, 2022 पर 10:39 AM
दिल्ली-NCR में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स बुधवार की सुबह "खराब" श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, प्रति घंटा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 7 बजे 280 था। दिल्ली-NCR में मंगलवार रात से झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम का मिजाज भी बदला गया है।

रुक-रुक हो रही बारिश का असर बुधवार सुबह देखने को मिला। राजधानी के लोगों को फिर ठंडे मौसम का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते जहां एक और ठंड में हल्का इजाफा हुआ है, तो वहीं लोगों को वायु प्रदूषण से भी कुछ हद तक राहत मिली है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की AQI बुधवार सुबह 280 था जो मंगलवार के मुकाबले थोड़ा अधिक है, हालांकि बावजूद इसके यह खराब श्रेणी में ही है।

खराब श्रेणी में मंगलवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 270 रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो बुधवार को हल्की-फुल्की बारिश होने से वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी और गिरावट दर्ज की जाएगी। वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने मंगलवार को कहा कि अपेक्षित बारिश और संबंधित गीले जमाव के कारण बुधवार शाम तक AQI "मध्यम" या "संतोषजनक" होने की संभावना है।


बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। AQI को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।