Get App

West Asia Crisis : वेस्ट एशिया में युद्ध से महंगे हुए खिलौने, 70% तक बढ़े रॉ मटेरियल के दाम

West Asia Crisis : मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के कारण प्लास्टिक की कीमतों में 70% की वृद्धि हो चुकी है। 100 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलने वाली प्लास्टिक की कीमत 170 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि युद्ध विराम की खबरों ने थोड़ी राहत दी जिसके बाद प्लास्टिक की कीमत 150 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 5:10 PM
West Asia Crisis : वेस्ट एशिया में युद्ध से महंगे हुए खिलौने, 70% तक बढ़े रॉ मटेरियल के दाम
Toy Industry : ग्लोबल टेंशन से रॉ मटेरियल के दामों में 70 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। ABS,PP,PVC और रेजिंस की कीमतें बढ़ीं हैं

West Asia Crisis : वेस्ट एशिया में युद्ध के चलते खिलौने महंगे हो गए हैं। टॉय मैन्युफैक्चरिंग में अहम रॉ-मटेरियल ABS प्लास्टिक और ग्रेन्यूल्स के दामों में पिछले 2 महीनों में करीब 70-80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही इंपोर्टेड कंपोनेंट की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है,जिससे घरेलू बाजार में खिलौनों की कीमत 20 फीसदी तक बढ़ गई है। सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता आलोक प्रियदर्शी ने दिल्ली के झंडेवालान टॉय मार्केट का जायजा लिया। इससे पता चलता है कि युद्ध के चलते खिलौने महंगे हो गए हैं। इससे भारतीय खिलौनों का बाजार प्रभावित हुआ है।

 प्लास्टिक की लागत बढ़ने से खिलौने भी हुए महंगे 

जब से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव की शुरुआत हुई है तब से कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली है। इसके कारण कच्चे तेल से जुड़े कच्चे माल की लागत बढ़ती जा रही है। जिसका असर अब प्लास्टिक की लागत में तेजी के तौर पर भी देखने को मिल रहा है। प्लास्टिक की लागत बढ़ने से खिलौने भी महंगे हो रहे हैं।

ग्लोबल टेंशन से घरेलू बाजार में महंगे हुए खिलौने

सब समाचार

+ और भी पढ़ें