DA Hike: देश के एक राज्य के पेश हुए बजट में कर्मचारियों को सैलरी में इजाफे की खुशखबरी मिली है। यह राज्य है पश्चिम बंगाल। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने 12 फरवरी को विधानसभा में 3.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट में सोशल वेलफेयर स्कीम्स पर विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में और 4 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा भी की गई है।
