Get App

PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलने पर PF और पेंशन का क्या होता है? समझिए पैसा ट्रांसफर करने और निकालने का नियम

PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलने पर पुराना PF खत्म नहीं होता, लेकिन उसे नई कंपनी के खाते में ट्रांसफर कराना जरूरी है। वहीं, पेंशन के लिए पुरानी नौकरी की सर्विस भी जुड़ती है। जानिए UAN, PF ट्रांसफर और 10 साल की सर्विस का पूरा गणित।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 17, 2026 पर 3:08 PM
PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलने पर PF और पेंशन का क्या होता है? समझिए पैसा ट्रांसफर करने और निकालने का नियम
नौकरी बदलने पर आपको नया UAN बनवाने की जरूरत नहीं है।

PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलना आजकल आम बात है। बेहतर सैलरी और करियर ग्रोथ के लिए लोग एक कंपनी छोड़कर दूसरी जॉइन करते हैं। लेकिन इस दौरान एक सवाल अक्सर परेशान करता है। पुरानी कंपनी में जमा PF और पेंशन का क्या होगा? क्या नया अकाउंट खुल जाएगा? क्या पुराना पैसा निकाल सकते हैं? और क्या नौकरी बदलने से रिटायरमेंट के लिए जमा पेंशन पर असर पड़ेगा?

अच्छी बात यह है कि नौकरी बदलने पर आपका PF और पेंशन का पैसा खत्म नहीं होता। सही प्रक्रिया अपनाने पर पुरानी नौकरी की बचत और सर्विस रिकॉर्ड आगे भी जारी रह सकते हैं।

UAN वही रहेगा, सिर्फ अकाउंट बदलेगा

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि नौकरी बदलने पर आपको नया UAN बनवाने की जरूरत नहीं है। UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। नई कंपनी को अपना पुराना UAN देना होता है। इसके बाद नई कंपनी उसी UAN से आपका नया PF मेंबर ID जोड़ती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें