LIC New Scheme : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) एक नई स्कीम पेश की है, जिसका नाम ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम है। यह स्कीम 02 मई 2023 से लागू हो जाएगी। यह योजना 50 या अधिक कर्मचारियों वाले किसी भी एम्प्लॉयर के लिए उपलब्ध है। बता दें कि इस स्कीम के अलावा, एलआईसी अपने कस्टमर्स को 11 ग्रुप प्रोडक्ट्स और एक ग्रुप एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर भी ऑफर करती है।
एलआईसी ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम
एलआईसी ग्रुप पोस्ट रिटायरमेंट मेडिकल बेनिफिट स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, लाइफ, ग्रुप सेविंग्स इंश्योरेंस प्रोडक्ट है। LIC के मुताबिक इस स्कीम के तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद मेडिकल बेनिफिट का फायदा उठा सकेंगे। यह स्कीम कर्मचारियों के मेडिकल बेनिफिट से जुड़ी एम्प्लॉयर की जिम्मेदारी को पूरा करने में की मदद करती है।
यह प्लान कर्मचारियों को एक फिक्स्ड लाइफ कवर बेनिफिट (बीमित राशि) भी प्रदान करती है। कोई भी एम्प्लॉयर, जो अपने कर्मचारियों की बेनिफिट के लिए फंड देना चाहते हैं वे इस स्कीम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
एलआईसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, "सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया रेगुलेशन 2015 के विनियम 30 के अनुसार आपको सूचित किया जाता है कि निगम ने 02 मई 2023 को अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने की घोषणा की है।"