Shakti Scheme: कर्नाटक राज्य में शक्ति योजना लागू हो चुकी है। शक्ति योजना के तहत राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में बिना किसी टिकट या चार्ज के यात्रा कर सकेंगी। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें हैं जैसे 50% सीटें पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। महिला का कर्नाटक राज्य का होना जरूरी है। राज्य की महिलाओं की तय की गई दूरी के अनुसार सड़क परिवहन कंपनियों को पैसा देगा। सेवा सिंधु पोर्टल की मदद से महिलाओं को तीन महीने के अंदर शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करना होगा।