Get App

Gold Silver price: भारत में लगातार क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानिए एक्सपर्ट से

Gold Silver price: सोना-चांदी तीन दिन से लगातार गिर रहे हैं, लेकिन क्या यही गिरावट कल शानदार रैली की शुरुआत बनेगी? एक्सपर्ट का कहना है कि बड़े ट्रिगर्स लाइन में हैं और कीमतें किसी भी वक्त रुख बदल सकती हैं। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 5:31 PM
Gold Silver price: भारत में लगातार क्यों गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानिए एक्सपर्ट से
शॉर्ट टर्म में सोना-चांदी पर दबाव जरूर है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि मीडियम टर्म में कीमतों को मजबूत सपोर्ट मिलता रहेगा।

Gold Silver price: भारत में मंगलवार (18 नवंबर) को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। इसका सबसे बड़ा कारण दिसंबर में होने वाली संभावित US Fed रेट कट की उम्मीदों का कमजोर पड़ना है।

MCX पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स ₹1,807 (1.47%) टूटकर ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गए। फरवरी 2026 कॉन्ट्रैक्ट भी इसी तरह गिरकर ₹1.22 लाख पर पहुंचा। चांदी के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में ₹3,660 (2.36%) की गिरावट आई और यह ₹1.51 लाख प्रति किलो पर ट्रेड हुआ। मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट ₹1.54 लाख प्रति किलो तक फिसला। Mehta Equities के राहुल कलंत्री के मुताबिक, रेट कट उम्मीदों में कमी और मजबूत डॉलर की वजह से कीमती धातुओं में कमजोरी बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Comex गोल्ड (दिसंबर) 1.60% टूटकर $4,009.5 प्रति औंस पर पहुंच गया। यह लगातार चौथा दिन गिरा है और पिछले चार सत्रों में इसमें $204 की कमी आई है। Comex सिल्वर $49.50 प्रति औंस पर आ गई, जो सोमवार के $50.71 से कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें