Get App

Gold-Silver Prices: युद्ध का माहौल! फिर भी गिर रहे सोने-चांदी के दाम, ये 5 कारण हैं जिम्मेदार

Gold-Silver Prices: ईरान युद्ध और वैश्विक तनाव के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं दिख रही। गोल्ड अपने 2 मार्च के हाई लेवल से फिलहाल करीब 5% नीचे है। वहीं, चांदी तो लगभग 10% टूट चुकी है। एक्सपर्ट से जानिए सोने और चांदी में नरमी क्यों बनी है और इनका आगे का रुख कैसा है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 2:40 PM
Gold-Silver Prices: युद्ध का माहौल! फिर भी गिर रहे सोने-चांदी के दाम, ये 5 कारण हैं जिम्मेदार
गोल्ड मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX अपने 2 मार्च के हाई लेवल से फिलहाल करीब 5% नीचे है।

Gold-Silver Prices: ईरान युद्ध और महंगाई जैसे अनिश्चितता के माहौल में अमूमन सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जाती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं हो रहा। उलटे कीमतों में कुछ हद तक गिरावट ही आई है। गोल्ड मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX अपने 2 मार्च के हाई लेवल से फिलहाल करीब 5% नीचे है। वहीं, चांदी तो लगभग 10% टूट चुका है। आइए जानते हैं कि सोने और चांदी में नरमी क्यों बनी है और इनका आगे का रुख कैसा है।

MCX पर गोल्ड-सिल्वर में नरमी

गुरुवार को MCX पर सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई। दोपहर करीब 02:15 बजे सिल्वर फ्यूचर्स 1.11% गिरकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गया। वहीं गोल्ड फ्यूचर्स करीब 0.13% गिरकर 10 ग्राम के लिए 1,61,426 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत लगभग 5,163.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रही। वहीं कॉमेक्स पर सिल्वर पहले 81 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी, लेकिन बाद में कुछ नुकसान की भरपाई करते हुए 82.71 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें