Get App

DA Hike: क्या 60% तक पहुंच जाएगा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, कब होगा ऐलान?

DA Hike 2025: सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी जुलाई 2025 में DA बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। जानिए डीए में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और सरकार इसका ऐलान कब करेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 7:06 PM
DA Hike: क्या 60% तक पहुंच जाएगा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, कब होगा ऐलान?
7वें वेतन आयोग लागू होने के बाद से DA की दर में लगातार वृद्धि हुई है।

DA Hike 2025: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2025 से प्रभावी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में 3% तक की संभावित बढ़ोतरी का इंतजार है। परंपरागत तौर पर यह घोषणा जुलाई में नहीं बल्कि त्योहारों के मौसम के आसपास की जाती है यानी सितंबर या अक्टूबर में। लेकिन, इसका लाभ जुलाई से ही जोड़कर मिलता है।

सरकार हर साल दो बार, 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी DA/DR दरों की समीक्षा करती है। लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर कुछ महीने बाद होती है। मिसाल के लिए, 1 जनवरी से लागू बढ़ोतरी मार्च में घोषित की जाती है और 1 जुलाई की बढ़ोतरी सितंबर-अक्टूबर में। ऐसे में जुलाई 2025 की DA घोषणा भी उसी पैटर्न पर हो सकती है।

अगर मौजूदा आंकड़ों के आधार पर 3% की बढ़ोतरी होती है, तो कुल DA 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा।

महंगाई भत्ता कैसे तय होता है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें