Get App

Women’s day: बिजनेस न्यूजपेपर्स पढ़ने से फाइनेंस में जगी दिलचस्पी, आज कोटक के पांच फंडों का प्रबंधन करती हैं शिबानी

Women’s day: बिजनेस न्यूजपेपर्स पढ़ने की पापा की सलाह ने शिबानी कुरियन की दिलचस्पी फाइनेंस में जगा दी। कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने एमबीए किया। कैंपस सेलेक्शन में उन्हें यूटीआई म्यूचुअल फंड के साथ करियर शुरू करने का मौका मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 1:41 PM
Women’s day: बिजनेस न्यूजपेपर्स पढ़ने से फाइनेंस में जगी दिलचस्पी, आज कोटक के पांच फंडों का प्रबंधन करती हैं शिबानी
कुरियन का जन्म दिल्ली में हुआ था। लेकिन, वह जब सिर्फ 4 साल की थीं तब कोलकाता चली गईं। उनके पिता इंजीनियर थे, जबकि मां एक स्कूल टीचर।

Women’s day: Women’s day के मौके पर मनीकंट्रोल ऐसे महिला फंड मैनेजर्स के बारे में बता रहा है, जो बड़े म्यूचुअल फंड्स हाउस में एक साथ कई फंड्स मैनेज कर रही हैं। कोटक म्यूचुअल फंड की फंड मैनेजर शिबानी कुरियन (Shibani Kurian) इनमें से एक हैं। 46 साल की कुरियन कोटक के पांच फंडों का प्रबंधन करती हैं। इनमें Kotak Banking & Financial Services, Kotak Focused Equity, Kotak Healthcare और Kotak India EQ Contra शामिल हैं। इनका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 7,500 करोड़ रुपये है। इंडिया के बड़े फंड हाउसेज में से एक की फंड मैनेजर बनने तक का उनका सफर कैसा रहा, इस सफर में क्या-क्या पड़ाव आएं और निवेश का उनका मंत्र क्या है? आइए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

बचपन से ही पढ़ाई का शौक

कुरियन का जन्म दिल्ली में हुआ था। लेकिन, वह जब सिर्फ 4 साल की थीं तब कोलकाता चली गईं। उनके पिता इंजीनियर थे, जबकि मां एक स्कूल टीचर। कुरियन को बचपन से ही पढ़ने का शौक था, जो आज भी जारी है। लेकिन, फाइनेंस की दुनिया की तरफ उनके अट्रैक्ट होने में बिजनेस न्यूजपेपर्स का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता मुझे और मेरे छोटे भाई को बिजनेस न्यूजपेपर्स पढ़ने को कहते थे। उन्हें पढ़ने के बाद मुझे लगा कि इकोनॉमिक्स में करियर बनाना मेरे लिए ठीक रहेगा। फिर, मैंने इकोनॉमिक्स, मैथ्स, कॉमर्स और अकाउंट्स सब्जेक्ट्स का चुनाव किया।"

एमबीए की पढ़ाई के दौरान फाइनेंस को समझने का मौका मिला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें