WTC वर्ल्ड कप में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त मिली। आलम ये है कि अभी क्रिकेटर्स ने हार का शोक मनाया ही था कि तभी उन्हें एक और बड़ी दुखभरी खबर मिल गई। ICC ने भारतीय टीम पर एक बड़ा फाइन लगाया है। इंडियन टीम को द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में स्लो ओवर करवाने के लिए अपनी 100 प्रतिशत फीस फाइन के तौर पर देनी होगी।
आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया पर भी लगाया फाइन
वैसे ऑस्ट्रलिया को भी आईसीसी ने नहीं बख्शा। ट्रॉफी की विनर ऑस्ट्रलिया को स्लो ओवर करवाने के लिए अपनी फीस का 80 प्रतिशत देना होगा। ICC मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने ये फाइन तब लगाए जब भारत निर्धारित टाइम से पांच ओवर पीछे और ऑस्ट्रलिया 4 ओवर पीछे बॉलिंग करवा रहा था।
दोनों कप्तानों को जुर्माना मंजूर
ये सारी कार्रवाई आर्टिकल 2.22 ICC Code of Conduct के तहत की गई है। इस आर्टिकल के तहत मिनिमम ओवर रेट के नियम के मुताबिक खिलाड़ी को मैच फीस का 20 प्रतिशत प्रत्येक ओवर देना होता है। ICC ने एक रिलीज के माध्यम से बाताय कि कप्तान रोहित शर्मा और पैट कमिंस गिल्टी पाए गए हैं और उन्होंने कार्रवाई को भी स्वीकार कर लिया है इसलिए इस मामले की सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।
भारत को मिली करारी शिकस्त
भारतीय टीम का WTC ट्रॉफी जीतने का सपना लगातार दूसरी बार टूट गया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत के सामने जीत के लिए 444 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया की पारी दूसरी इनिंग के 5वें और आखिरी दिन रविवार को 234 रन पर ही सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने 209 रनों से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनी और वहीं भारत को दूसरी बार फाइनल में हार मिली।