IRCTC Tour Package: क्रिसमस और नए साल में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अंडमान निकोबार जा सकते हैं। इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation - IRCTC) अंडमान और निकोबार का जबरदस्त टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। अंडमान एंड निकोबार आईलैंड घूमने के लिए एक बेस्ट जगह है। यहां सर्दियों में मौसम काफी अच्छा रहता है। यहां आप क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट कर सकते हैं।
6 दिन का अंडमान का टूर पैकेज
आपको 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज दे रहा है। IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक अंडमान और निकोबार की सैर कराने वाले इस टूर पैकेज के लिए सैलानियों को 46,600 रुपये देने होंगे। हालांकि, अलग-अलग टैरिफ के लिए यह अलग हो सकता है। इस टूर पैकेज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना शामिल है। इसमें फ्लाइट का कोई खर्च शामिल नहीं है। फ्लाइट आपको अपने आप करानी होगी। ये टूर पैकेज आप कभी भी ले सकते हो, इसमें कोई दिन तय नहीं है।
अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 37,410 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 59,800 रुपये देने होंगे। IRCTC के टूर पैकज में होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट, खाना यानी 5 दिन ब्रेकफास्ट शामिल है। इस टूर पैकेज की शुरुआत 46,600 रुपये से हो रही है। सरकारी कर्मचारी इस पर LTC का फायदा उठा सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको तमाम जानकारी मिल जाएगी। IRCTC के ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर आप इस टूर पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने लोकल IRCTC ऑफिस में जा सकते हैं।