Yes Bank ने Fixed Deposit पर घटाया ब्याज, जानिए नए इंटरेस्ट रेट

Yes Bank Fixed Deposit Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। यस बैंक ने नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन 1 अप्रैल 2025 से एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ पीरियड की एफडी पर इंटरेस्ट रेट को 0.25 फीसदी घटा दिया है

अपडेटेड Apr 01, 2025 पर 7:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank Fixed Deposit Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है।

Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक Yes Bank ने अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका दिया है। यस बैंक ने नए फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन 1 अप्रैल 2025 से एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटा दिया है। बैंक ने अपनी कुछ पीरियड की एफडी पर इंटरेस्ट रेट को 0.25 फीसदी घटा दिया है। RBI के रेपो रेट घटाने के बाद अब ज्यादातर बैंक एफडी पर इंटरेस्ट घटा रहे हैं। आज सुबह HDFC Bank ने भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट को घटा दिया। अब अप्रैल में एक बार फिर RBI की बैठक होनी है जिसमें एक बार फिर रेपो रेट घटाए जाने की उम्मीद है।

Yes Bank ने घटाया FD पर इंटरेस्ट

Yes Bank ने अपनी कुछ एफडी पर इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी घटा दिया है। बैंक की ये नई दरें आज फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गई है। इससे पहले बैंक ने 31 जनवरी 2025 को एफडी की दरों को रिवाइज किया था।


Yes Bank ने FD पर घटाया ब्याज

अब सामान्य ग्राहकों के लिए FD की ब्याज दरें 3.25% से 7.75% तक हैं, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यह दरें 3.75% से 8.25% तक हैं। 12 महीने की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है, जिसमें सामान्य ग्राहकों के लिए 7.75% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.25% का ब्याज मिल रहा है। ये सभी ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर मिल रहा है।

एफडी रेट्स (Yes Bank FD Rates)

7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 120 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

121 दिन से 180 दिन: 5 फीसदी (आम जनता)/ 5.50 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 साल से कम: 6.50 प्रतिशत (आम जनता)/ 7 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से एक साल 24 महीने से कम: 7.75 फीसदी (आम जनता)/ 8.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

24 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.25 प्रतिशत (आम जनता) / 7.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

60 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 8 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

60 महीने 1 दिन से 120 महीने: 7 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ITR-2 फाइलिंग के लिए नया एक्सेल यूटिलिटी जारी किया, जानिए इसके फायदें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।