Yes Bank: यस बैंक ने 1 से 3 साल की FD पर बढ़ाया ब्याज, मोटी कमाई का अच्छा मौका

Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने एक साल से 3 साल तक की एफडी (Fixed Deposit -FD) पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 5 दिसंबर से लागू हो गई है। एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक आम जनता के लिए अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:03 PM
Yes Bank FD Rates: यस बैंक ने 5 दिसंबर को Fixed Deposit पर रेट रिवाइज किया है।

Yes Bank Fixed Deposit Rate: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक ने एक साल से 3 साल तक की  एफडी (Fixed Deposit -FD) पर अपनी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 5 दिसंबर से लागू हो गई है। एफडी पर ब्याज दरों में रिवीजन के बाद यस बैंक आम जनता के लिए अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% का ब्याज दे रहा है। यस बैंक 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ये ब्याज दे रहा है।

सीनियर सिटीजन के लिए खास ऑफर

Yes Bank सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। यस बैंक आम जनता को 3.25 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 3.75 फीसदी से 7.50 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है। यस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के लिए एफडी ऑफर कर रहा है।


यस बैंक FD दरें

7 दिनों से 14 दिनों में मैच्योर होने वाली जमा पर बैंक अब 3.25% की दर से ब्याज देगा। 15 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर यस बैंक अब 3.70% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 4.10% की दर से ब्याज मिलेगा। 91 दिनों से 180 दिनों में में मैच्योर होने वाली FD पर अब 4.75% का ब्याज दिया जाएगा। यस बैंक अब 181 दिनों से 271 दिनों में मैच्योर मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.50% की ब्याज दर और 272 दिनों से 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.75% की दर से ब्याज मिलेगा।

एक साल से ऊपर की FD पर बढ़ा ब्याज

एक साल से अधिक लेकिन 18 महीने से कम की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 18 महीने से 20 महीने तक की एफडी पर भी 7 फीसदी और 22 महीने से 36 महीने तक की एफडी पर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। 36 महीने से 120 महीने की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन को सबसे अधिक ब्याज एक साल से अधिक एफडी पर मिलेगा। बैंक इन एफडी पर 7.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank: यस बैंक ने फिर रिवाइज किया FD पर ब्याज। Yes Bank: यस बैंक ने फिर रिवाइज किया FD पर ब्याज।

Yes Bank और RBL Bank अपनी ग्रोथ स्टोरी को लेकर बुलिश, इस साल क्रेडिट में 15% बढ़त का रखा लक्ष्य

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।